देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर।

0
IMG-20251030-WA0212
Spread the love

देहरादून 30 अक्टूबर,2025


देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे एवं सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने बृहस्पतिवार, देर साम को एफआरआई में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को समयबद्व तरीके से चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की हुई बैठक। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का अधिकतर भूभाग वनाच्छादित होने से प्रदेश में इको टूरिज्म की अत्यधिक सम्भावनाएं हैं।

इस दौरान गढ़वाल आयुक्त एवं सूचना महानिदेशक ने मुख्य पंडाल, स्टेज डिजाइन एवं लेआउट को लेकर इंजीनियर्स के साथ विस्तार से चर्चा की। साथ ही वीआईपी, वीवीआईपी और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आम जनता हेतु बैठने की उचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी आदि व्यवस्थाएं का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -  एम एच हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट और कैथलैब की हो स्थापना ~ ऋतु खण्डूडी।

निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी, व्यवस्था अधिकारी रामपाल रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page