कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित 14 परिवारों को राहत राशि के सौंपे चेक।

0
IMG-20251004-WA0032
Spread the love

देहरादून, 4 अक्टूबर 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मखडेती, गल्जवाड़ी और जाखन क्षेत्र के कुल 14 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

मंत्री जोशी ने बताया कि आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के स्वामियों को प्रत्येक परिवार को ₹3.80 लाख की सहायता राशि के 12 चेक वितरित किए गए, वहीं जनहानि के दृष्टिगत दो परिवारों को ₹1-1 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुरोध के उपरांत राज्य सरकार ने आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त भवनों के लिए सहायता राशि ₹1.25 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय आपदा प्रभावित परिवारों के लिए अत्यंत राहतदायक और सहायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

इस अवसर पर पूर्व प्रधान लीला, विधायक प्रतिनिधि किरन, पूर्व ग्राम प्रधान समीर पुंडीर सहित कई लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page