कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, आपदा प्रभावितों को प्रदान की सहयोग राशि।

0
IMG-20250922-WA0098
Spread the love

देहरादून, 22 सितम्बर 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड द्वारा कराए गए दो विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मंत्री जोशी ने जोहड़ी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में टीन शेड निर्माण कार्य तथा नया गांव विजयपुर हाथीबड़कला में स्थित सार्वजनिक शौचालय के नवीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

इस अवसर पर उन्होंने सहस्त्रधारा गुच्छूपानी क्षेत्र के आपदा प्रभावितों को पूर्व सैनिक संगठन द्वारा एकत्र की गई सहयोग राशि भी प्रदान की। इस दौरान आपदा में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “हमारी सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस टीन शेड से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मूल मंत्र के साथ लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, अध्यक्ष कर्नल (सेनि.) राजेन्द्र सिंह क्षेत्री, ज्योति कोटिया, कैप्टन (सेनि.) सुख बहादुर गुरुंग, ऑनरेरी कैप्टन (सेनि.) दिनेश प्रधान, पूर्ण कुमार, कमल गुरुंग, कै० आर.डी. साही, सतेंद्र गुरुंग, अशोक थापा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page