विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आधारशिला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत।

0
IMG-20250922-WA0097
Spread the love

कोटद्वार 22 सितंबर 2025।

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार के लालबत्ती चौक स्थित सिद्धबली बाबा होटल (माई चॉइस) में आधारशिला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि —
“आधारशिला संस्थान द्वारा जनपद पौड़ी के चार विकासखंडों — रिखणीखाल, नैनीडांडा, दुगड्डा एवं द्वारीखाल — के 13 विद्यालयों को कुल 20 कंप्यूटर वितरित किए गए हैं। 2005 में स्थापित यह संस्थान लगातार समाजहित में कार्य करता आ रहा है। वर्तमान समय में स्कूली बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से डिजिटल हो रहा है, ऐसे में विद्यालय स्तर से ही विद्यार्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान दिया जाना अत्यंत आवश्यक है।”

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कोटद्वार श्री राजगौरव नौटियाल ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और जब ऐसे संस्थान आगे आकर शिक्षा को बढ़ावा देते हैं तो सरकार के प्रयासों को और अधिक बल मिलता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आधारशिला संस्थान के अध्यक्ष श्री नरेश घिल्डियाल एवं बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक श्री ललित मोहन पुष्पवान को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी और विद्यालयों को कंप्यूटर उपलब्ध कराने हेतु उनके प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page