मसूरी के बार्लोगंज निवासी हुकम सिंह रावत के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मुलाकात।

0
IMG-20250906-WA0116
Spread the love

मर्चेन्ट नेवी कर्मी आशीष रावत के शव को भारत लाये जाने के लिए विदेश मंत्रालय और जहाजरानी मंत्रालय से किया है अनुरोध: गणेश जोशी

देहरादून, 6 सितम्बर 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी बार्लोगंज स्थित मेरीविल स्टेट निवासी हुकम सिंह रावत के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। गौरतलब है कि बार्लोगंज निवासी हुकम सिंह रावत के पुत्र आशीष रावत, जो एक मर्चेन्ट नेवी में ब्राजील में कार्यरत थे, का हाल ही में निधन हो गया। मृतक का पार्थिव शरीर अब तक भारत नहीं पहुंच पाया है, जिसके चलते परिजन गहरे दुख और परेशानी में हैं तथा अंतिम संस्कार भी नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

परिजनों ने कैबिनेट मंत्री से आग्रह किया कि मृतक का पार्थिव शरीर भारत लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार संपन्न हो सके। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें हर संभव मदद और सहयोग का भरोसा दिलाया। काबीना मंत्री ने बताया कि इस बाबत विदेश मंत्रालय और जहाजरानी मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुरोध भी किया है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा भी विदेश मंत्रालय से इस विषयक पत्राचार किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

इस दौरान मृतक के पिता हुकुम सिंह राणा, भाजपा नेता मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, खुशहाल राणा, सुभाष, नरेन्द्र मेलवान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page