भारी बारिश से प्रभावित दून विहार और नीलकंठ विहार क्षेत्र का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पीड़ितों को राहत राशि के चैक किए वितरित।

0
IMG-20250804-WA0407
Spread the love

देहरादून, 4 अगस्त2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को विजय कॉलोनी वार्ड अंतर्गत नीलकंठ विहार और दून विहार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने बारिश से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव, क्षतिग्रस्त मार्गों और जल निकासी की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्य को भी शीघ्रता से पूरा किया जाए।

मंत्री गणेश जोशी ने दून विहार क्षेत्र में बारिश से प्रभावित लोगों को राहत स्वरूप तात्कालिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। इनमें सुनीता देवी और प्रमिला चौहान को ₹6500-₹6500 तथा चन्दन सिंह बिष्ट को ₹13000 की सहायता राशि प्रदान की गई। इस मौके पर मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की हर घड़ी में आमजन के साथ खड़ी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहते हुए राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर जारी रखने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मण्डल महामंत्री भावना चौधरी, संजय नौटियाल, दीपक बहुखंडी, कविता तड़ियाल, कुसुम रावत समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page