पार्टी स्तर पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पदाधिकारियों संग की बैठक।

0
IMG-20250703-WA0147
Spread the love

देहरादून, 3 जुलाई 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्रीदेव सुमन नगर मंडल, शहीद दुर्गा मल्ल मंडल एवं मसूरी मंडल के अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी चुनावों के दृष्टिगत पार्टी के बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ज्ञात हो कि इस बाबत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक पार्टियों को बीएलए नियुक्त किये जाने के सम्बन्ध में समय-समय पर आग्रह किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चुनावों में पार्टी की मजबूती और बूथ स्तर पर समुचित प्रबंधन के लिए बीएलए की नियुक्ति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सशक्त संगठन ही चुनावी सफलता की नींव होता है, और इसके लिए प्रत्येक मंडल को पूरी गंभीरता के साथ बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित कि जाए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मंत्री गणेश जोशी ने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय, समर्पित एवं संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बीएलए के रूप में चयनित करें, ताकि प्रत्येक बूथ पर पार्टी की मौजूदगी प्रभावी रूप से बनी रहे। उन्होंने कहा कि बीएलए की भूमिका न केवल मतदाता सूची के निरीक्षण तक सीमित है, बल्कि चुनावी रणनीति को बूथ स्तर तक पहुंचाने में भी अहम होती है।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

बैठक में बीएलए प्रथम आरएस परिहार, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page