चारधाम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस रवाना की।

0
IMG_20210828_084125

देहरादून/ सवेंदना फाउंडेशन ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राईवेट लिमिटेड एवं क्रि फाउंडेशन दिल्ली के वित्तीय सहयोग से उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन‌ बोर्ड को लाईफ सर्पोट एंबुलेंस दान की है‌ आज मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एंबुलेंस चारधाम यात्रियों को इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करायेगी।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

इस अवसर पर आयुक्त गढवाल/ चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने दानी दाताओं के योगदान की सराहना की। संवेदना फाउंडेशन मुख्य न्यासी विनोद भट्ट ने कहा कि उनका ट्रस्ट सेवाभाव दृष्टिकोण से कार्य करता रहेगा। ब्रह्मोस फाउंडेशन ट्रस्टी वी के पांडेय, राज्य मंत्री गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथ्वाल, अभिनव भट्ठ, देवस्थानम बोर्ड से अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, डा. हरीश गौड़, बल्लभ सेमवाल,कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।


तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु एंबुलेंस दिये जाने हेतु प्रदेश के पर्यटन मंत्री / देवस्थानम बोर्ड के उपाध्यक्ष सतपाल महाराज, सभी सदस्यों तथा‌ अपर मुख्य अधिकारी बी.डी. सिंह ने दानीदाताओं का धन्यवाद करते हुए प्रसन्नता ब्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page