महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

0
IMG-20241002-WA0168
Spread the love

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, हमें अपने जीवन में उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज में शांति, समृद्धि और सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के आदर्श हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के मूल्यों और सिद्धान्तों पर आधारित जीवनशैली के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी और उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित सूचना निदेशालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page