महाराज ने भाजपा के सदस्यता महा अभियान में किया प्रतिभाग।

0
Spread the love

जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की थी उन्हें चिन्ता

देहरादून 25 सितंबर 2024। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के “बूथ-बूथ जाएंगे, 100 सदस्य बनायेंगे..!” अभियान के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेम नगर स्थित आर्य समाज मंदिर के बूथ नंबर 38 पर भाजपा के सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में प्रतिभा किया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के “बूथ-बूथ जाएंगे, 100 सदस्य बनायेंगे..!” अभियान के तहत बुधवार को प्रेम नगर (देहरादून) स्थित आर्य समाज मंदिर के बूथ नंबर 38 पर पहुंच कर भाजपा के सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में प्रतिभा किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि भाजपा सदस्यता महाअभियान के तहत हमें प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाकर उन्हें राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपनी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी है।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में पंडित दीनदयाल पार्क का किया लोकार्पण और उनकी मूर्ति का अनावरण ।

महाराज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प के व्यक्ति थे। उन्होंने राष्ट्रवादी होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट मानवतावादी होने का भी परिचय दिया। पंडित जी ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की चिंता की है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने सुशासन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में पंडित दीनदयाल का ही अनुसरण किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी दूरदर्शी सोच एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह व रक्त दान शिविर कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार पं. दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन के लिए अपना सब कुछ होम कर दिया इसी प्रकार उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भी भारतीय जनता पार्टी के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़ चढ़ कर योगदान देना चाहिए ताकि राष्ट्रहित के काम में और अधिक तेजी आ सके।

यह भी पढ़ें -  एनसीसी विस्तार कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत।23 सितम्बर को रक्षा राज्य मंत्री की अध्यक्षता में होगी बैठक।

इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, संजय अरोड़ा, विक्की खन्ना, विनोद पंवार, अनीता मल्होत्रा, सूर्य प्रकाश कटारिया, हैप्पी शर्मा, बूथ अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा, चांद शर्मा, गिरधारी लाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page