मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में की गई घोषणाएं..

0
IMG_20210827_162128

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सदन में कई घोषणाएं की है। विधायक निधि में कोरोना काल में की गई कटौती को वापस लिया गया है। विधायक निधि में इस साल एक करोड़ की कटौती नही होगी। उच्च शिक्षा के सभी छात्रों को सरकार मुफ्त टेबलेट उपलब्ध कराएगी। कैंट बोर्ड में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों के भवन कर का अन्य स्थानों की तर्ज पर निर्धारण होगा।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

भू कानून समेत जमीनों से जुड़े कई मसलों पर पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।
पुलीस विभाग के इंस्पेक्टर लेवल तक के कर्मचारी को कोविड काल में बेहतर काम करने के लिए 10,000 एक मुस्त प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया गया है। राजस्व विभाग को भी 10 हजार एक मुस्त प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया गया है। समूह ग के बाद अब समूह ख के पदों पर भी उम्र में एक साल की राहत मिलेगी। डॉक्टर शिवानंद नौटियाल छात्रवर्त्ती में इजाफा किया गया है। 11 के स्थान पर 100 बच्चो और 250 के स्थान पर 1500 रुपए प्रतिमाह की किया गया है। स्कूल में शौचालय निर्माण के लिए सख्ती से काम होगा। छात्राओं के लिए अलग से व्यवस्था होगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page