विधानसभा अध्यक्ष ने कण्वघाटी स्थित राजकीय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में किया प्रतिभाग।

0
IMG-20240913-WA0130
Spread the love

कोटद्वार13 सितंबर 2024। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के छात्र संघ एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह पर आयोजित वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

विधानसभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय में अध्यन कर रह छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वार्षिकोत्सव की बधाई दी और उनको समाज के प्रीति जागरूक भी करा । उन्होंने अपने संबोधन ने कहा यह समय हमें अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज के प्रति जागरूक होने का है और समाज में न जाने कितने से गलत कार्य हो रहे है जिसे हमारी सरकार लगातार रोकने का कार्य करती आ रही है किंतु आज की युवा पीढ़ी के सहयोग से यह सब असंभव है । आज के युवा को सही दिशा में मोड़ कर उसे एक अच्छा डॉक्टर , टीचर , या नेता बनाने से पूर्व एक अच्छा इंसान बनाना जरूरी है जिससे वह दूसरों के प्रति अपनी अच्छी मानसिकता रखे और समाज में सभी का सम्मान करे ।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

विधानसभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय में अनुशासन और धेय के साथ कार्य करने के लिए प्राचार्य विजय प्रसाद अग्रवाल जी को भी सम्मानित किया उन्होंने कहा यदि गुरु अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा दिखाता है तो वह उस विद्यालय और महाविद्यालय के बच्चों में भी नजर आता है । विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को भी सम्मानित करा और महाविद्यालय परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शैलेंद्र बिष्ट , चंद्र प्रकाश कोठारी , मण्डल अध्यक्ष मनोज पांथरी , डॉ विनय , डॉ रेशमा , अरविंद , आरुषि केस्टवाल, पार्षद कमल नेगी , मनीष भट्ट , विनोद धूलिया , रामेश्वरी देवी , दीपक चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page