एक पेड़ मां के नाम के तहत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा लगाया गया पेड़ कुछ ही समय में हुआ गायब।

0
Screenshot_2024-07-28-18-49-29-26_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देहरादून 28 जुलाई 2024।बीजेपी के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कल बजट पर चर्चा के लिए राजधानी देहरादून आए थे। राजधानी देहरादून के एक निजी होटल में बजट पर चर्चा के बाद उन्होंने होटल के बाहर वृक्षारोपण किया, उनके साथ उस समय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित भाजपा के कई नेता भी उनके वृक्षारोपण में सहयोगी बने लेकिन अजब बात तो तब हुई की कुछ ही देर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के नेताओं के द्वारा लगाया गया पौधा ऐसे गायब हो गया जैसे गधे के सर से सिंघ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

यह आखिर क्यों हुआ ? क्या केवल वृक्षारोपण कर मात्र फोटो खिंचाना मकसद था या वास्तविकता में पेड़ लगाने का मकसद था। कहीं इसी तरह की स्थिति हरेला के पर्व मनाने को लेकर भी तो नहीं है ।यह भी एक गौर करने वाली बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page