उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण अपने कुमाऊं क्षेत्र प्रवास के दूसरे दिन सांसद अजय भट्ट से की शिष्टाचार भेंट।

0
IMG-20240719-WA0094
Spread the love

हल्द्वानी 19 जुलाई 2024।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण अपने कुमाऊं क्षेत्र प्रवास के दूसरे दिन हल्द्वानी सर्किट हाउस पहुंची जहां नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट से उन्होंने शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा वार्ता हुई।

हल्द्वानी पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का स्थानीय विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। ऋतु खण्डूडी भूषण ने हल्द्वानी पहुंचने पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मिलन और संवाद से राज्य के विकास और जनहित के कार्यों में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें -  “अंकिता भंडारी के परिवार के साथ धामी सरकार: न्याय की प्रक्रिया से आर्थिक सहायता तक, हर पहल पर एक नजर”

भेंट के पश्चात, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने हल्द्वानी कोठगोदाम स्थित शक्तिपीठ शीतला माता मन्दिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें -  अशोक सिंघल के आदर्शों से राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण की प्रेरणा लें: सीएम धामी।

विभिन्न कार्यक्रमों में स्थानीय कार्यकर्ता व जनता के बीच में उत्साह व जागरूकता देखकर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी का हृदय सेआभार व धन्यवाद किया । साथ विधानसभा अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अपार हर्ष व उत्साह व्यक्त करते हुये कहा कि उनके आगमन से सभी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई, विकास को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गजराज बिष्ट , सचिन शाह , ग्राम प्रधान कलावती देवी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम गोस्वामी ,प्रमोद बोहरा मुकेश बोरा,विजय कौशल जीना मनराल ,दीपाशुं जीना ,पंकज सूर्य उदित चौधरी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page