मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने किया निरीक्षण।

0
IMG-20240619-WA0036
Spread the love

देहरादून 19 जून 2024 ।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने निरीक्षण किया। डॉ अग्रवाल ने बताया कि इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का बेसिक कार्य पूर्ण हो चुका है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। बताया कि मानसून के दौरान कार्य प्रभावित नहीं होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

बुधवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बेसिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

अधिकारियों ने बताया कि इसमें 564 दुकानें बनाई जानी हैं। इसके अलावा 3050 वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी। बताया कि 10 मंजिल इमारत बनाई जाएगी। इस पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

डॉ अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि तय समय 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। इस मौके पर स्थानीय विधायक खजान दास, उपाध्यक्ष एमडीडीए वंशीधर तिवारी, हरीश राणा सहित प्रोजेक्ट मैनेजर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page