विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार में हो रहे अतिक्रमण पर व्यक्त की अपनी नाराजगी।

0
IMG-20240618-WA0047
Spread the love


18 जून 2024 देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करी ।

विधानसभा अध्यक्ष ने नगर आयुक्त कोटद्वार को पत्र लिख कर कोटद्वार में बढ़ रहे अतिक्रमण पर जवाब माँगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने के नाम पर बस खानापूर्ति हो रही है। गोखले मार्ग, स्टेशन रोड मुख्य रूप से अतिक्रमण का शिकार हैं, जिसकी वजह से आमजन को सड़क पर चलने में भी परेशानी हो रही है । अतिक्रमण के कारण मार्ग से बसों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। कोटद्वार में अतिक्रमण नासूर बनता जा रहा है। व्यपारियों द्वारा आधी सड़क तक दुकानें सजाई हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

विधानसभा अध्यक्ष ने नगर आयुक्त कोटद्वार को अतिक्रमण के खिलाफ योजना बना कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page