पौडी से अलग जसवँतगढ़ को जिला बनाने की माँग।

0
IMG-20240106-WA0098
Spread the love

देहरादून 6 जनवरी 2024। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में जसवँतगढ़ जिला संघर्ष समिति ने भारतीय सेना ने अमर शहीद जसवँत सिंह के नाम पर जिला बनाने की माँग की।

गढ़वाल राईफल के राईफलमैन जसवँत सिंह का जन्मबिकासखँड बीरोंखाल के ग्राम वाडियों में हुआ था।जो वर्तमान समय में पौडी़ जनपद में है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

संघर्ष समिति ने कहा ,नैनीडाँडा,वीरोंखाल,पोखडा़,लैन्सडाउन,रिखणीखाल,और जनपद अल्मोडा़ के कुछ भाग को मिलाकर जसवँतगढ़ जनपद का निर्माण किया जाए।शहीद जसवँत भारतीय सैना के ऐसे जवान हैं जिन्हें मरणोपरान्त नियमित प्रमोशन मिलता रहा है।

1962 के भारत चीन युद्व के दौरान दुशमन की क ई चौकियों अमर शहीद जसवँत ने ध्वस्त कर दिया था।जहाँ देश में अरूणाचल में जसवँतगढ नाम से भब्य स्मारक बनाया गया है,वहीं हम लोग आज भी मूल भूत सुविधाओं शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा,आवागमन की असुविधाओं से जूझ रहे हैं।इस सँबध में संघर्ष समिति ने राज्यपाल से मुलाकात की और अपनी माँग रखी।उत्तराखँड के इस क्षेत्र को अगर देखें तो भौगोलिक दृष्टि से बहुत दुर्गम क्षेत्र है।सुविधाओं के अभाव में लोग बडे़ पैमाने पर पलायन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

संघर्ष समिति में संयोजक,आर पी ध्यानी,कर्नल दर्शन सिंह रावत,कर्नल राम रतन नेगी,कैप्टन जी एस नेगी,और महासचिव आलम सिंह रावत मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page