बड़ी खबर – जंगली मशरूम खाने से दादा दादी और पोती की हुई मौत..

0
Spread the love

जंगली मशरूम खाने से बीमार दादा-दादी और पोती की मौत हो गई l 16 अगस्त सभी को ऐम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था l एम्स ऋषिकेश में भर्ती मशरूम खाने वाले सभी एक ही परिवार के के हैं, व यह परिवार टिहरी जिले के प्रताप नगर के सुकरी गांव का रहने वाला हैहै l

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

गांव में जंगली मशरूम खाने के बाद जब दादा, दादी और उनकी पोती की हालत ज्यादा बिगड़ने पर बीती 16 अगस्त को एम्स ऋषिकेश लाया गया था। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में सलोनी सेमवाल (13 वर्ष), इनकी दादी विमला देवी (56 वर्ष) और दादा सुंदरलाल सेमवाल (62 वर्ष) सभी निवासी सुकरी गांव प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल को भर्ती कराया गया था। आइसीयू में इनका उपचार चल रहा था। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई थी आज तीनों की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page