महाराष्ट्र से आये तीरंदाजी के खिलाड़ियों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात मुलाक़ात करते कृषि मंत्री गणेश जोशी*

0
IMG-20231108-WA0139
Spread the love

देहरादून 8 नवम्बर 2023। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैम्प कार्यालय में महाराष्ट्र से आये हुए तीरंदाजी खिलाड़ियों ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंटवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाऐं प्रेषित की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट किये और मिष्ठान खिलाया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रतिनिधिमण्डल के नेतृत्व कर रहे हरीश चन्द्र घोड़के ने बताया कि साउथ जोन से नेशनल सीबीएसई तीरंदाजी खेल का आयोजन इस वर्श देहरादून के सोशल बलूनी स्कूल में 5 से 10 नवम्बर तक किया जा रहा है। जिसमें अंडर 17 और अंडर 14 की टीमों ने हिस्सा लिया। घोड़के ने बताया कि अंडर 17 में वीरेन्द्र घोड़के ने सिल्वर मेडल, अंडर 14 में राजनंदनी मोरे ने सिल्वर मेडल तथा मिक्स टीम में वीरेन्द्र घोड़के और राजनन्दनी बोड़के ने सिल्वर मेडल सहित विद्या प्रतिष्ठान इंग्लिश मीडियम स्कूल इंद्रपुर के वीरेन्द्र गोड़से, नैतिक, विश्वजीत और प्रणय ने भी प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म में 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया

इस अवसर पर हरीश चंद्र घोड़के, भगवान कोडेकर, हनुमंत बोड़के, नानासाहिब मोरे, सतीश जवादे, अम्बदत बड़गर, पूनम जावड़े, गणेश मैससे, निलेश, स्वेता कदम सहित महाराष्ट्र के कई विद्यालयो के बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page