कोटद्वार -दिल्ली  के बीच चलने वाली नई रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ।

0
IMG-20231028-WA0324
Spread the love

कोटद्वार 28 अक्टूबर 2023।
शनिवार शाम को कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली कोटद्वार आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण , केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव , लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ,राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कोटद्वार दिल्ली नई रेल गाड़ी का शुभारंभ किया।

आपको बता दे कोराना काल से दिल्ली और कोटद्वार के बीच रेल यात्रा पूरी तरह बंद हो गई थी जिसको लेकर कोटद्वार की जनता सहित पुरे पौड़ी जनपद को भारी मुश्किल का सामान करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के अथक प्रयासों से पुनः आज शनिवार से कोटद्वार और दिल्ली के बीच चलने वाली नई रेल गाड़ी का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कोटद्वार वासियों में भारी उत्साह था उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण और रेल मंत्रालय का आभार जताया।

शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शुभारंभ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि आज का दिन कोटद्वार ही नहीं पूरे पौड़ी जनपद के लिए महत्वपूर्ण है यह रेल सेवा के प्रारंभ होने से कोटद्वार के आर्थिकी पर प्रभाव पड़ेगा जिससे यहां के व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।

खण्डूडी ने कहा की कोटद्वार गढ़वाल का द्वार है रेल के माध्यम से देश की राजधानी से जुड़ना बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी कोटद्वार वासियों को नई रेल गाड़ी की शुभारंभ की बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -  ऑपरेशन प्रहार”- पुलिस महानिदेशक की हाईलेवल समीक्षा: अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान।

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने इसी ट्रेन को देहरादून से भी चलाने के लिए डीआरएम मुरादाबाद से बात की ओर साथ ही कोटद्वार से लखनऊ के बीच ट्रेन चलाने को लेकर भी प्रयास करने को कहा।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत, डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार,राज्य मंत्री रंजन अंथवाल,प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथुला , जिलाध्यक्ष कोटद्वार वीरेंद्र रावत आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page