सीएम धामी को आशीर्वाद देने उत्तराखंड आ रहे हैं पीएम मोदी :दुष्यंत गौतम।

0
IMG-20231007-WA0098
Spread the love

देहरादून 7 अक्टूबर 2023।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कहा कि पीएम अपने संकल्प उतराखंड को आगामी दशक के श्रेष्ठ राज्य के संकल्प की दिशा मे हो रहे कार्यों के अवलोकन और उन्हे आगे बढ़ा रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद देने के लिए आ रहे है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की।फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां - मुख्यमंत्री।

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पार्टी मुख्यालय पहुंचे गौतम ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत मे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के संकल्प की दिशा में हुए कामों को परखने और इस दिशा में सीएम धामी के कोशिशों पर आशीर्वाद देने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

प्रदेश प्रभारी ने मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह वह पीएम के विजन के अनुरूप जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वभाव में ही धार्मिक एवं सामरिक महत्व के स्थानों का दर्शन करना है, वहीं जनमानस उन्हे बहुत प्यार करता है और संरक्षक मानकर उन्हें सुनना चाहता है । जिसके तहत वह पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page