महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

0
IMG-20231002-WA0045
Spread the love

देहरादून 2 अक्टूबर 2023।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड, देहरादून स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

महानिदेशक सूचना ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया हमें जीवन में उसका अनुसरण कर आगे बढ़ना है।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश को ‘जय जवान जय किसान‘ का नारा देकर एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का संदेश दिया। महात्मा गांधी और शास्त्री जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page