देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र को स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत महानगर बीजेपी ने चलाया स्वच्छता अभियान।

0
IMG-20231001-WA0265
Spread the love

देहरादून 1 अक्टूबर 2023 । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र को स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत महानगर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किए गए।

महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रवास दौरान पधारे भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय संगठक श्रद्धेय वी सतीश का स्वागत अभिनंदन किया साथ ही आपके सानिध्य में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मोदी के मूल मंत्र के आवाहन पर एक तारीख, एक घंटा, एक साथ देहरादून अंबेडकर मंडल में दून अस्पताल एवं श्री देव सुमन नगर मंडल में सभी कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान के साथ दून अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

कार्यक्रम में श्रद्धेय वी सतीश ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान किया साथ ही सभी युवा पीढ़ी को आह्वान कर शपथ भी दिलाई । कि हम सभी लोगों को स्वच्छता की ओर ध्यान देते हुए इस कार्यक्रम को एक दिन ना करते हुए प्रतिदिन हम लोगों को स्वच्छता की ओर ध्यान देना चाहिए।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश जिस गति से और विकास से आगे बढ़ रहा है उसके साथ-साथ मोदी जी देश को स्वच्छ बनाने के लिए अग्रसर हैं। 2014 में जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश का नेतृत्व किया और बापूजी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को आज मोदी जी साकार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं झाड़ू लगाने से लेकर कचरा बिनने तक कार्य निरंतर कर रहे हैं और देश को एक नया संदेश दे रहे हैं जन-जन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। मोदी जी का कहना है कि अब कचरा मुक्त भारत का समय है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे साथ ही क्षेत्रीय विधायक खजानदास प्रदेश महामंत्री भाजपा खिलेंद्र चौधरी गोविंद सिंह बिष्ट राज्य मंत्री सुरेश भट्ट जी मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी संकेत नौटियाल पार्षद रोहन चंदेल पूनम शर्मा बबलू बंसल विशाल गुप्ता अभिषेक नौटियाल राजेश बडोनी आशीष सिंह अक्षत जैन विपिन खंडूरी अभिषेक नौडियाल वैभव अग्रवाल आशीष थापा चुन्नीलाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page