सीएम ने डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों के साथ सुनी पीएम के मन की बात।

0
IMG-20230924-WA0230
Spread the love

देहरादून 24 सितंबर 2023।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 105वें एपिसोड को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज के सभागार में छात्रों के साथ सुना।

आज के एपिसोड की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हाल ही में आयोजित हुए G -20 समित के सफल आयोजन से की।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

प्रधानमंत्री ने मन की बात” में 27 सितंबर के विश्व पर्यटन दिवस का भी जिक्र किया साथ ही साथ पीएम मोदी ने मन की बात” कार्यक्रम में नैनीताल घोड़ा लाइब्रेरी का किया जिक्र किया। मन की बात में
मातृशक्ति के उत्थान का भी प्रधानमंत्री ने जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम डीएवी कॉलेज के सभागार में बीजेपी के करनपुर नगर मंडल ने आयोजित किया था। प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात का ज्यादातर एपिसोड में उत्तराखंड से जुड़े पहलुओं की चर्चा कर प्रदेश के मान, सम्मान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया साथ ही मुख्यमंत्री ने डीएवी कॉलेज परिसर में फलदार पेड़ भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page