बागेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कैश और कांग्रेस की प्रचार सामग्री की बरामद..

0
bf377d4678f16a67852d4dcff265ad8aad49f8a7df7beedcb56ef6657515c514.0
Spread the love

पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के आदेशानुसार थाना बैजनाथ क्षेत्र में एस॰ओ॰जी॰ टीम की सूचना पर निर्वाचन ड्यूटी के मद्देनजर चैकिंग टीम और थाना बैजनाथ के कर्मियों द्वारा थाना बैजनाथ गेट पर वाहन संख्या UK06BF 8777 महेंद्रा XUV 300 को रुकवाकर चैक किया गया तो वाहन चालक मुकेश चन्द्र पुत्र हरीश चंद्र निवासी ग्राम भुमका पोस्ट नाई खनश्यू जिला नैनीताल द्वारा अपनी वाहन कार में कुल 183,850 रुपये व कोंग्रेस पार्टी व प्रत्याशी से सम्बंधित प्रचार सामग्री के ले जाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें -  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा।

जिस सम्बन्ध में मौके पर कोई भी वैध प्रमाण व दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया। जो कि चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के दृष्टिगत उक्त धनराशि मय प्रचार सामग्री को नियमानुसार जब्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना / चौकी प्रभारियों को निरंतर चैकिंग कर चुनाव पर प्रभाव डालने वाले वस्तुओं को कब्जे में लेने के निर्देश के साथ ही स्पष्ट किया है कि उक्त चैकिंग लगातार जारी रहेगी

यह भी पढ़ें -  वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page