विपक्षी पार्टियों द्वारा अपने संगठन का नाम “INDIA” रखने पर अधिवक्ता का चुनाव आयुक्त को नोटिस

0
IMG_20230901_184733
Spread the love

एनडीए के विरोध में तमाम विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA रखने पर मामला अब कानूनी शिकंजे में भी फंसना शुरू हो गया है। हरिद्वार के एक वकील ने इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में 2005 में संशोधित एंबलम एक्ट के उलंघन का जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

हरिद्वार के अधिवक्ता अरुण भदौरिया का कहना है कि केंद्र सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम INDIA रखा है.. आगामी चुनावों में अगर यह गठबंधन हार गया तो.. सोशल मीडिया पर INDIA के हारने जैसी खबरें चलेंगी जिससे हर देशवासी को ठेस पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

अधिवक्ता अरुण भदोरिया का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को इस संबंध में हस्तक्षेप करना चाहिए और गठबंधन में शामिल सभी दलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर इनकी सदस्यता भी रद्द करनी चाहिए क्योंकि यह साफतौर पर एंबलम एक्ट की धारा 3 का उलंघन है।

यह भी पढ़ें -  अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। मौसम चेतावनी।

नोटिस भेजने वाले अधिवक्ता अरुण भदौरिया का कहना है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त कोई कार्रवाई नहीं करते तो वे मामले में कोर्ट का दरवाजा भी खटखटायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page