विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे प्रदेश वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

0
Spread the love

देहरादून 14 अगस्त 2023।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रदेशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है|

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं शहीद हुए वीर सैनिकों तथा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुये उनकी शहादत को याद किया है।

     स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आज हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शौर्य और बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने अपने जीवन का त्याग देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। हम उनकी महान यात्रा को सलाम करते हैं और उनके त्याग और संकल्प को प्रशंसा करते हैं।

इस स्वतंत्रता दिवस पर हमें यह गर्व है कि हम एक ऐसे महान देश में जन्मे हैं, जिसने अपने स्वतंत्रता संग्राम से विश्व को एक महत्वपूर्ण सन्देश दिया। हमें इस समरसता, एकता और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प है।

यह भी पढ़ें -  शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी बधाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज देश के प्रत्येक घर में तिरंगा शान से लहरा रहा है, हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक होने के साथ देशवासियों की एकजुटता का परिचय दे रहा है|उन्होंने कहा कि हम सभी सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास’ तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने की अवधारणा को अंगीकृत करते हुए उत्तराखंड को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कटिबद्ध है। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव और सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखें। देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज हम सभी संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाये रखेंगे और देश एवम प्रदेश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बालासौड़ स्थित लक्ष्मी वेडिंग पॉइंट में सुखरौ मण्डल महिला मोर्चा द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किया शिरकत।

जय हिंद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page