कोटद्वार में मालन नदी पर बने वैकल्पिक मार्ग को आम जन के लिए खोला गया।

0
IMG-20230805-WA0131
Spread the love

कोटद्वार 5 अगस्त 2023 ।

पिछले माह 13 जुलाई को मोटाढाक में मालन पुल ढहने के बाद से भावर के औद्योगिक क्षेत्र समेत 35 गांवों के लिए आज से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। भारी वाहनों के साथ ही इस मार्ग पर स्कूटी, बाइक, कार, स्कूल बसों, ट्रकों का संचालन भी होने लगा है ।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

मालन नदी पर 300 मीटर पैच पर ह्यूमपाइप की मदद से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।
आपको बता दे विधानसभा अध्यक्ष/स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने वैकल्पिक मार्ग को युद्धस्तर पर बनाने के निर्देश दिए थे। साथ ही वें खुद मार्ग के बनने की प्रतिदिन की रिपोर्ट ले रही थी और वैकल्पिक मार्ग का स्थलीय निरक्षण भी कर रही थी। विधानसभा अध्यक्ष ने वैकल्पिक मार्ग को 21 दिनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा था जिसे समय अवधी पर पूर्ण कर दिया गया ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

विधानसभा अध्यक्ष ने वैकल्पिक पुल के संचालन होने पर बताया की कोटद्वार वासियों को जल्द से जल्द राहत देने के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर कराया गया, उन्होंने कोटद्वार वासियों से अपील भी की है की भारी वर्षा होने पर इस पुल का इस्तमाल ना किया जाए क्योंकि यह एक वैकल्पिक मार्ग है।
वैकल्पिक मार्ग की सुरक्षा के दृष्टिगत 30 टन से अधिक भार वाले वाहनों को फिलहाल प्रतिबंधित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page