तेज रफ्तार ने ली युवक की जान ब्रेकर पर फिसलने से 25 वर्षीय युवक की हुई मौत।

0
IMG_20230731_204114
Spread the love

उत्तराखंड /कोटद्वार

कोटद्वार के बलभद्रपुर इलाके में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई…. युवक बीईएल रोड से होते हुए अपने घर की ओर जा रहा था , बताया जा रहा है कि बाइक की तेज रफ्तार होने की वजह से ब्रेकर में बाइक फिसल गई और युवक तेजी से सड़क पर जा गिरा जिससे युवक का सिर तेजी से सड़क से टकराया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

युवक की उम्र 25 साल बताई जा रही है जो सिताबपुर कोटद्वार का रहने वाला है.वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। युवक के दुर्घटना में मौत होने की सूचना पर परिवार में मातम छा गया और परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि उनका बच्चा बाइक की तेज रफ्तार की वजह से अब इस दुनिया में नहीं है l

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस परेड 2026 में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार, लगातार तीसरी बार रचा इतिहास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page