मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंच कर लिया जायजा।

0
IMG-20230718-WA0177
Spread the love

देहरादून 18 जुलाई 2023।
प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जहां पहाड़ पर भूस्खलन की समस्या बनी हुई है तो वहीं मैदानी इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CSC द्वारा प्रदेशभर में योग शिविरों का आयोजन, प्रधानमंत्री कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा कंट्रोल रूम पहुँचकर आपदा विभाग की बैठक की ।इस बैठक में सचिव आपदा सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आपदा से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।सह ही सभी जिलाधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां कहीं भी आपदा आये वहां लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आपदा सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा कि भारी बारिश के कारण हरिद्वार जिले के कई गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है लेकिन मौके पर एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page