विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने नौरंगाबाद, हरिद्वार में श्री कृष्णायन गौरक्षा शाला और सीएनजी बायो फर्टिलाइजर प्लांट का भ्रमण किया।

0
IMG-20230702-WA0175
Spread the love

हरिद्वार 2 जुलाई 2023।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नौरंगाबाद, हरिद्वार में श्री कृष्णायन गौरक्षा शाला और सीएनजी बायो फर्टिलाइजर प्लांट का भ्रमण किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजन किया और गायों को गुड खिलाया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की उन्होंने आज गौरक्षा शाला का एक आदर्श भ्रमण किया है और उन्हे गर्व है कि हमारा समाज गौमाता की देखभाल और संरक्षण के प्रति इतना समर्पित है। यहां उन्होंने अनेक गायों को स्वस्थ और सुरक्षित मानवीय तरीके से पालने के लिए प्रयासरत लोगों का देखा है। इस गौरक्षा शाला में गायों की जीवनशैली के बारे में बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारी है,इसे बढ़ावा देने के लिए और अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

उन्होंने कहा की वे श्रीकृष्णायन गौरक्षा शाला के प्रबंधकों, कर्मचारियों, और सभी स्वयंसेवकों को धन्यवाद देते है की जो अपने समय, मेहनत और संस्कारों से इन गायों की सेवा कर रहे हैं। उनका समर्पण और संघर्ष हमारी समाजिक संप्रदाय की उच्चतम मान्यता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा की गौशाला से भी बढ़कर जो गौरक्षा शाला का संकल्प श्री कृष्णायन गौरक्षा शाला ने लिया है वह अपने आप में अलग है। गौ माता की रक्षा का पवित्र संकल्प इसमें समाहित है।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

उन्होंने कहा की गौ माता में सभी देवताओं का वास होता हैं। गौमाता की सेवा से सभी कष्ट भी दूर होते हैं और पुण्य भी प्राप्त होते हैं। भारतीय संस्कृति में गौ माता का सर्वश्रेष्ठ स्थान है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की श्री कृष्णायन गौरक्षा शाला में हरिद्वार स्थित गौशाला में 3300 से अधिक गायों की देखभाल की जा रही है जो अपने आप में असाधारण है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

तत्पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने बायो-प्लांट में स्थापित आर्गेनिक एवं बायो-फ़र्टिलाइज़र के उत्पादन एवं उससे संबंधित रिसर्च प्रयोगशाला का अवलोकन किया। यह प्लांट और रिसर्च सेंटर किसानो के लिए मृदा परीक्षण की सुविधा भी प्रदान करता है और किसानो को आर्गेनिक फार्मिंग के लिए प्रेरित कर रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान गोबर से बनाये गई विभिन्न वस्तुओं और उत्पादों का अवलोकन कर इनकी सराहना की।

इस अवसर पर गौरक्षा शाला के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास, संरक्षक स्वामी आत्मानंद,आचार्य दयाशंकर जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page