मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

0
IMG-20230627-WA0192
Spread the love

देहरादून 27 जून 2023।
आज पूरे देश में बीजेपी ने राष्ट्रव्यापी महा संपर्क अभियान के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन किया।

राजधानी देहरादून के सर्वेश चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ इस आयोजन में भाग लिया।

यह भी पढ़ें -  वार्ड नं० 38 झंडीचौड़ उत्तरी में ₹124 लाख की लागत से नलकूप एवं पम्पिंग कार्य का शिलान्यास, हजारों लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल का लाभ।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पूरे देश के बुध के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कुछ से बातचीत कर उनके सवालों का जवाब दिया।

उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली महिला बूथ कार्यकर्ता हिमानी वैष्णवी से प्रधानमंत्रियों मोदी ने बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो अपने संबोधन में सबको संतुष्टि की बात की है उसी की तहत सरकार पिछले 9 साल से काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से कार्यकर्ताओं में एक अलग तरह के जोश का संचार हुआ है और वे लगातार महासंपर्क के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं को बताने का काम कर रहे है और आगे भी यह कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page