डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में लगा जनता दरबार, एक माह में सभी समस्याओं का निस्तारण करने का सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश !

0
IMG_20210817_183817

कोटद्वार तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई। इस तहसील दिवस में अतिक्रमण, पानी, बिजली, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, सिंचाई, राजस्व विभाग सहित मूलभूत समस्यायें छाई रही। जिसमे अधिकतर शिकायते नगर निगम से सम्बंधित है, जिसमे से कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है, ओर कुछ समस्याओं का समाधान करने के किये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सभा मे सबसे ज्यादा समस्याएं नगर निगम कोटद्वार की थी सभी की समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों को एक माह में समस्याओं निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

वही जिलाधिकारी विजय कुमार जोगडंडे ने कहा कि आज के जनता दरबार मे कुल 75 शिकायते आई है, जिसमे सबसे ज्यादा शिकायते नगर निगम व सिचाई विभाग से सम्बंधित है। कुछ शिकायते न्यायलय के बेरे में भी आई। जिस प्रकरण पर प्रस्ताव विभाग द्वारा तैयार किया गया है, अगर उसमे कोई कार्यवाही नही की है, तो उस पर शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए है। साथ ही विभाग द्वारा जो निर्माण कार्य किये गए है, उसके लिए हमारे द्वारा एक जांच कमेटी भी बना रखी है अगर उनके निर्माण कार्य मे कोई भी त्रुटि पाई जाती है तो उन पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page