आई टी बी पी, अल्मोड़ा तक गया ‘आओ हम सब योग करें’ अभियान का संदेश l

0
IMG-20230605-WA0313
Spread the love

अल्मोड़ा /उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० नवीन भट्ट के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत ‘आओ हम सब योग करें’ अभियान को चलाया जा रहा है।


इस अभियान के तहत एम०ए० प्रथम सेमेस्टर के छात्रों व योग प्रशिक्षकों कनिष्का भंडारी, सोनिया बिष्ट, सौरभ सिंह लटवाल, योगेश पाण्डेय, कुनाल बिष्ट व प्राशु भैसोड़ा ने आई टी बी पी, अल्मोड़ा के जवानों को योग का प्रशिक्षण दिया।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।


इस सत्र की शुरुआत गायत्री मंत्र से की गई फिर ताड़ासन, वृक्षासन, चक्रासन, धनुरासन एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया व इन आसनों से होने वाले लाभ बताए और अंत में प्राणायाम और कल्याण मंत्र के साथ योग सत्र की समाप्ति की गई।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।


इस योग सत्र को सफल बनाने में आई टी बी पी अल्मोड़ा के कमांडेंट श्री अनिल बिष्ट, असिस्टेंट कमांडेंट श्री रविशंकर, सुबेदार श्री प्रवीन कुमार एवं उनके साथियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, पांच एन नए चेहरों को मंत्रिमंडलम मिली जगह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page