मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि।

0
IMG-20230510-WA0086
Spread the love

देहरादून 10 मई 2023।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें -  मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें -  मन की बात के 128वें संस्करण को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page