चैंपियन व उमेश समर्थक भिड़े, केस दर्ज तनातनी, मारपीट, मुकदमा.. अब क्या होगा आगे..?

0
IMG-20230427-WA0411
Spread the love

चैंपियन व उमेश समर्थक भिड़े, एक तरफ से केस दर्ज
लक्सर, शिविर, तनातनी, मारपीट, मुकदमा

खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश व पूर्व विधायक चैंपियन के बीच काफी दिनो से है तनातनी
खानपुर विकासखंड सभागार में लगे शिविर में टकराए दोनो के समर्थक

हरिद्वार/ उत्तराखंड

खानपुर में दिव्यांगों के लिए लगे समाज कल्याण विभाग के शिविर में खानपुर के वर्तमान और पूर्व विधायक के समर्थक आपस में भिड़ गए। पूर्व विधायक व उनकी पत्नी की मौजूदगी में दोनो के बीच खूब मारपीट हुई। पुलिस मौके पर पहुंची, तो मामला शांत हुआ। वर्तमान विधायक पक्ष ने थाने में इसका मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।


डीएम के आदेश पर समाज कल्याण विभाग ने खानपुर ब्लॉक सभागार में दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया था। खानपुर विधायक उमेश कुमार व पूर्व विधायक चैंपियन के कई समर्थक शिविर में आए थे। बाद में पूर्व विधायक चैंपियन अपनी पत्नी के साथ शिविर में पहुंचे। करीब डेढ़, दो घंटे बाद किसी बात पर वर्तमान तथा पूर्व विधायक के दो समर्थकों में तनातनी हो गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

शोरगुल सुनकर दोनो के अन्य समर्थक भी आ गए। उनमें पहले तो जुबानी जंग चली, और फिर दोनो के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनो ने एक दूसरे पर खूब लात, घुंसे बरसाए, और वहां रखी कुर्सियां भी एक दूसरे पर फेंकी। इससे भगदड़ मची, तो जांच कराने आए दिव्यांग शिविर छोड़कर भागने लगे।

उस समय शिविर में खानपुर थाने के एक दरोगा और दो, तीन सिपाही मौजूद थे। उन्होंने दोनो तरफ के समर्थकों को रोकने की कोशिश की, पर वे शांत नहीं हुए। करीब 30 से 40 मिनट बाद थाने से पहुंचे अतिरिक्त पुलिसबल ने झगड़ा शांत कर दोनो तरफ के लोगों को शिविर से बाहर भेजा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

देर शाम वर्तमान विधायक प्रतिनिधि रजत पंवार ने चैंपियन समर्थक दाबकी के वर्तमान प्रधान विरेंद्र सिंह और कुछ निजी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ खानपुर थाने में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page