इंडियन ऑयल की ओर से सक्षम 2023 कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

0
IMG-20230424-WA0023
Spread the love

देहरादून 24 अप्रैल 2023।
सक्षम-2023 का उद्घाटन आज 24 अप्रैल 2023 को आईआईपी देहरादून में किया गया। उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप् में मौजूद रहें।

उन्होंने अपने भाषण में ऊर्जा संरक्षण के लिए नए उपायों और पहलों को अपनाने पर जोर दिया एवं उन्होंने कहा कि ’चूंकि पारंपरिक ऊर्जा स्रोत भविष्य में समाप्त हो जाएंगे इसलिए यह आवश्यक है कि हमें पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी।

कार्यक्रम में डॉ. धन सिंह रावत ने देश की प्रगति के लिए दुर्लभ संसाधनों को लंबे समय तक चलाने के लिए हमारी गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया ।

यह भी पढ़ें -  स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया

इस अवसर पर आईआईपी के निदेशक अंजन राय ने भी वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. सुनील पाठक ने अपने भाषण में देश में की जा रही कई नई पहलों की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रों द्वारा वॉकथॉन भी किया गया।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

प्रभात कुमार वर्मा, डीआरएसएच देहरादून इंडियन ऑयल और एसएलसी उत्तराखंड ने सक्षम-2023 के एजेंडे और उत्तराखंड में की जाने वाली गतिविधियों को साझा किया। श्री निशांत कुमार टीएम बीपीसीएल ने हमारे दैनिक जीवन में ऊर्जा बचत युक्तियों को भी साझा किया। कार्यक्रम में श्री दीपक कौशिक डीजीएम देहरादून रिटेल एचपीसीएल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page