मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम के लिए मेडिकल टीम किया रवाना।

0
IMG-20230423-WA0119
Spread the love

देहरादून 23 अप्रैल 2023।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को बद्रीनाथ, रुद्रनाथ व हेमकुण्ड साहिब यात्रा में निशुल्क मेडिकल सेवाओं हेतु रवाना किया ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम बधाई के पात्र है। राज्य सरकार की ओर से धाम में दी जाने वाली सेवाओं के लिए चिकित्सा टीम को सभी सुविधाएं दी जाएगी। जिससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़ । मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस टीम के हाई एल्टीट्यूड में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  24 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री, यह बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

सिक्स सिग्मा हाई ऐल्ट्टियूड मेडिकल सर्विस के मेडिकल निदेशक डाॅ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि इस बार मेडिकल टीम यात्रा के दौरान ज्यादातर पाॅर्टेबल मेडिकल इक्यूपमेंट का इस्तेमाल करेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दी जा सके। डॉ० परवेज़ अहमद ने बताया की इस बार यात्रा में मेडिकल सेवा देने के लिए सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की ओर से 45 से अधिक मेडिकल स्टाफ को लगाया जाएगा, जिसमें क्रीटिकल केयर, कार्डियो, मेडिसिन, महिला रोग, रेसप्रेटरी, माउंटेन मेडिसिन के विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं देंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, चंदन राम दास, प्रमोद नैनवाल एवं सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page