बलूनी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह हुआ आयोजित।

0
IMG-20230216-WA0057
Spread the love

कोटद्वार में स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह आयोजित किया गया..जिसमें जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को तिलक लगाकर बोर्ड परीक्षिाओं में सफलता की मंगल कामना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए..वहीं, छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी, बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य रविन्द्र कौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया..इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं लघु नाटिका प्रस्तुत की..

यह भी पढ़ें -  वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी।

विदाई समारोह में मिस्टर बलूनी का खिताब अभिनव जोशी, मिस बलूनी का खिताब आरुषी नेगी को दिया गया..साथ मिस्टर स्पारकल एवं मिस स्पारकल का खिताब दीपांशू जदली एवं साक्षी द्विवेदी को दिया गया.

यह भी पढ़ें -  धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह।

कार्यक्रम के अतिथि विपिन बलूनी ओर अभिलाषा भारद्वाज एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या रविन्दर कौर ने विदाई समारोह पर बोर्ड की परिक्षाओं में अच्छा परिणाम देने एवं जीवन में अच्छे नागरिक बनने के लिये दिशा निर्देशन एवं शुभकामनाऐ दी.. साथ ही छात्र-छात्राओं की सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन का महत्व समझो..छात्र-छात्राएं अनुशासित रहते हुए राष्ट्र के विकास को अपना लक्ष्य मानकर कार्य करें.. छात्राओं को पढ़ाई को जारी रखते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश सेवा में कार्य करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page