प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर घोषित किया गया

0
IMG_20230125_183247

देहरादून/ उत्तराखंड

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर घोषित किया गया है। तो वहीं उत्तराखंड में जैविक खेती के विकास के लिए राज्य सरकार ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रही है साथ ही इस वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स घोषित होने के बाद स्थानीय उत्पादकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने के लिए कृषि विभाग प्रदेश में बासमती, लाल मिर्च औषधीय सौगंध पौधे, चावल,सोयाबीन,मंडवा,झंगोरा, लाल चावल स्थानीय उत्पादकों से बने भोज का आयोजन किया गया,

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

बता दें कि राजधानी देहरादून के मुख्यमंत्री आवास पर कृषि विभाग में मिलेट्स फ़ूड का आयोजन किया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से उत्तराखंड राज्य देश दुनिया में अलग पहचान बनाने में कारगर साबित हो रहा है l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस वर्ष को मिलेट्स ईयर घोषित किया है, उत्तराखंड में अलग- अलग उत्पादकों को विश्व पटल पर लाये जाने के लिए सरकार स्थानीय स्तर पर भी कृषकों को हर संभव मद्दत पहुचा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

वही विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड की जैविक खेती से उगने वाले हर एक फसल को देश दुनिया में पहचान मिल सके इसके लिए मिलेट्स भोज का आयोजन किया गया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page