विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की सचिव अल्का उपाध्याय से की मुलाकात।

0
IMG-20230123-WA0178
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।

नई दिल्ली 23 जनवरी 2023। कोटद्वार नजीबाबाद सड़क को सुधारने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की सचिव अल्का उपाध्याय से मुलाकात की।

मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग(NH 534) जिसका प्रचलित नाम कोटद्वार नजीबाबाद सड़क भी है की स्थिति की वजह से आने-जाने वाले यात्रियों को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें -  ऑपरेशन प्रहार”- पुलिस महानिदेशक की हाईलेवल समीक्षा: अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान।

विधानसभा अध्यक्ष को सचिव अलका उपाध्याय ने इस संबंध में अवगत कराया व त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया और जल्द से जल्द सीआरएफ समेत सभी प्रोजेक्ट की स्वीकृति भी दे दी जाएगी ऐसा भरोसा भी दिया।

यह भी पढ़ें -  “जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

सचिव अलका उपाध्याय ने यह भी अवगत कराया कि सभी स्वीकृती केंद्र , प्रदेश व वन विभाग से ले ली गईं हैं व टेण्डर प्रक्रिया जारी है ।

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

आपको बताते चलें की पूर्व में भी इस सड़क के संबंध में श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने एनएचएआई के उच्च अधिकारियों से मिलकर सड़क के मरम्मत के संबंध में निर्देशित किया था व उसके बाद भी गड्ढे भरने का कार्य पूरा हुआ था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page