शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत परेड ग्राउंड में किए जा रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण।

0
IMG-20230119-WA0025
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
देहरादून 19 जनवरी 2023 ।
शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत परेड ग्राउंड में किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान घास की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मंत्री डॉ अग्रवाल ने इसकी जांच के निर्देश दिए।

विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत बन रहे वीआईपी स्टेज का निरीक्षण किया, स्टेज की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि अगले 3 दिन के भीतर स्टेज का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम इसी स्टेज से संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

इसके बाद मंत्री डॉ अग्रवाल ने परेड ग्राउंड में लगी घास का भी निरीक्षण किया। यहाँ दो वर्ष पूर्व करीब 10 लाख की लागत से लगी घास खराब होने पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी देहरादून को इसकी जांच के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि इस स्मार्ट सिटी के अंतर्गत करीब 10 प्रोजेक्ट पूर्ण कर लिए गए हैं। अब धरातल पर स्मार्ट सिटी के काम दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

इस मौके पर जिलाधिकारी सोनिका, महानगर महामंत्री युवा मोर्चा कुलदीप पंत, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा साक्षी शंकर, सोशल मीडिया प्रभारी महानगर भाजपा तरुण जैन, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदित्य नय्यर, सह सोशल मीडिया प्रभारी सत्यम अरोड़ा, अंशुल चावला, शशांक मलिक, स्मार्ट सिटी के सीजीएम जगमोहन चौहान, एजीएम कृष्णा चमोला, एजीएम गिरीश पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page