आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को 3 महीने की सजा

0
IMG_20230111_222314

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को  3 महीने की जेल की सुनाई है साथ ही 1000 रुपये का भुगतान करने को भी कहा है. आप नेता को यह सजा सुल्तानपुर में दो दशक पुराने बिजली, पानी के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन के मामले में हुई है l

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

सुल्तानपुर में दो दशक पुराने बिजली, पानी के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन के मामले में राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह समेत सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा समेत अन्य लोगों को 3 महीने की सजा और 1500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने कहा कि उस वक्त भाजपा की सरकार थी. उस समय 36 घंटे बिजली, पानी नहीं होने पर हम लोगों ने प्रदर्शन किया था. 36 घंटे ब्लैक आउट के बाद लोकतांत्रिक ढंग से हमने बिना किसी व्यवस्था को क्षति पहुंचाए आंदोलन किया था. 21 साल बाद इस मामले में सजा सुनाई जा रही है. जिसमें मेरे साथ पूर्व विधायक अनूप संडा भी शामिल हैं. मुद्दों को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी. इस सजा के खिलाफ हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page