प्रधानमंत्री ने जोशीमठ भू-धंसाव के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की बात।

0
IMG-20230108-WA0286
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
देहरादून 8 जनवरी 2023।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोशीमठ भू-धंसाव के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर प्रभावित नगरवासियों की सुरक्षा व पुनर्वास हेतु उठाए गए कदमों एवं समस्या के समाधान हेतु तात्कालिक तथा दीर्घकालिक कार्य योजना की प्रगति के विषय में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से जोशीमठ की स्थिति एवं क्षेत्र में सरकार द्वारा चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं साथ ही उन्होंने जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page