पुलिस कर्मी की गुंडागर्दी लाइव मारपीट की वीडियो हुई वायरल

0
IMG_20211012_203112
Spread the love

 उत्तराखंड /उधम सिंह नगर में कानून के रखवालों पर ही सवालिया निशान उस वक्त खड़े हो गए जिस वक्त एक उत्तराखण्ड पुलिस के सिपाही ने खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा डाली। जनपद के एक सिपाही ने इंसानियत को तार तार कर डाला है जहां एक युवक को इतनी बेहरहमी से पिटाई कि युवक बेहोश हो गया। ये पूरा मामला कैमरे में लाइव कैद हो गया ओर वीडियो वायरल हो गयी। हालांकि मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। ये वीडियो कल देर शाम की है।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

सितारगंज पुलिस कर्मी का हाइ प्रोफ़ाइल ड्रामा इंसानियत को तार तार करता हुआ

आपको बता दें कि सितारगंज कोतवाली पुलिस के एक सिपाही ने सड़क पर खुले आम हाई वोल्टेज ड्रामा किया है जहां कानून को ताक पर रखते हुए इंसानियत को तार तार कर डाला है। एक व्यक्ति को फिल्मी अंदाज में मार मार कर किया बेहोश कर दिया। जो कि ये पूरा मामला कैमरे मेंं कैद हो गया।मित्र पुलिस का ऐसा चहरा शायद ही पहले कहीं देखा होगा। साथ मे अन्य लोगों से गाली गलौच करते हुए अपना नाम बिज्जू बोलता रहा। साफ तौर पर इन वायरल तस्वीरों में देख सकते हैं कि कोतवाली स्टाफ के पहुंचने के बाद भी रॉब दिखता रहा । ये घटना की वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गयी है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी उधम सिंह नगर एक्शन में आये और आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

ममता बोहरा एसपी सिटी


एसपी सिटी ममता बोहरा की माने तब जैसे ही ये मामला एसएसपी उधम सिंह नगर के संज्ञान में आया वैसे ही एसएसपी महोदय ने आरोपी पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर अपनी जांच शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page