रानीखेत में 19–20 नवंबर को दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी; पूर्व-प्रचार के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।

0
Oplus_131072

Oplus_131072

Spread the love


रानीखेत में 19–20 नवंबर को दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी; पूर्व-प्रचार के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, नैनीताल केंद्र द्वारा रानीखेत नगर क्षेत्र में “11 वर्ष: सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” विषय पर आधारित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 19 एवं 20 नवंबर को किया जा रहा है। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित रहेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

पूर्व-प्रचार कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं

प्रदर्शनी से पूर्व जन-जागरूकता हेतु विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रानीखेत तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रानीखेत में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज – भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

भाषण प्रतियोगिता में—
प्रथम: अंजू बिष्ट
द्वितीय: दिया बिष्ट
तृतीय: अंशिका बिष्ट

वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वैभव रौतेला, स्पष्ट, पंकज सिंह बिष्ट, धीरज और प्रियांशु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

प्रचार वाहन को दी गई हरी झंडी

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित पूर्व-प्रचार कार्यक्रम के दौरान प्रचार वाहन को व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष एवं छावनी परिषद सदस्य श्री मोहन नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं ने अपने हाथों में पोस्टर व बैनर लेकर चित्र प्रदर्शनी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। प्रचार वाहन के माध्यम से रानीखेत नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर बैनर और पोस्टर लगाए गए तथा लोगों को प्रदर्शनी में आने के लिए आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

नगरवासियों से अपील

केंद्रीय संचार ब्यूरो ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषय पर आधारित इस चित्र प्रदर्शनी को अवश्य देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page