खेलेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या।

0
IMG-20221001-WA0029
Spread the love

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ज और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल महाकुंभ 2022 का विधिवत शुभारंभ

रायपुर स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से शुरू किया गया खेल महाकुंभ

साल 2017 से हर साल किया जाता है खेल महाकुंभ का आयोजन

न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी कई प्रतियोगिताएं -रेखा आर्या

15 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी प्रतियोगिताएं,10 करोड़ का रखा गया है बजट- रेखा आर्या

महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को है निखारना -रेखा आर्या

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 1 अक्टूबर 2022।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, रायपुर से खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ किया।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित इस खेल महाकुंभ में खेल मंत्री रेखा आर्या और स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जीत का ऐसा जज्बा और जुनून रखें जो आपको बुलंदियों की ऊंचाई तक ले जाए। ऊंची सोच, ऊंचे सपने देखकर उस ओर दृृढ़ निश्चय के साथ मेहनत करें। उन्होंने खिलाडियों से कहा कि अभी से राष्ट्रीय एवं ओलंपिक खेलों की तैयारी करें। राज्यपाल ने कहा कि यह बहुत सुन्दर अवसर है जब युवाओं को खेलों के माध्यम से गांव से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक शुरुआत की जा रही है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खेल महाकुंभ का आयोजन चार स्तर पर किया जाएगा, जिनमें न्याय पंचायत, विकासखंड, जिला और राज्य शामिल हैं।

बताते चले की साल 2017 से उत्तराखंड में लगातार हर साल खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है ,इस साल 1 अक्टूबर से इसका आगाज हुआ है। हर एक न्याय पंचायत स्तर से शुरू होने वाले खेल महाकुंभ का रायपुर स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में उद्घाटन कार्यक्रम किया गया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया की 1 अक्टूबर से 15 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस खेल महाकुंभ में तकरीबन 10 करोड़ का बजट रखा गया है। इस खेल महाकुंभ के तहत सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों से न्याय पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाता ।

जहां पर दो आयु वर्ग और 3 विधाओं में छात्रों को ब्लॉक स्तर तक चयनित किया जाता है. वहीं, ब्लॉक स्तर से 3 आयु वर्ग और 4 विधाओं में खिलाड़ियों को डिस्ट्रिक्ट लेवल तक और उसके बाद फिर स्टेट लेवल तक आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page