उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा ने पेयजल सचिव से की वार्ता।

0
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 5 अप्रैल 2022। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा द्वारा लगातार शासन एवं प्रबंधक पक्ष से वार्ता कर राज्य कर्मचारियों की भांति उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारियों को भी आयुष्मान/ गोल्डन योजना का लाभ अनुमन्य कराए जाने के संबंध में लगातार दबाव बनाया जा रहा था जिसके संबंध में संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कई बार पेयजल सचिव से भी वार्ता की गई शासन द्वारा विभाग से प्रस्ताव मांगा गया जिसके क्रम में शासन द्वारा स्वास्थ्य निदेशालय को राज्य कर्मचारियों की भांति के अनुसार जल संस्थान के कार्मिकों को भी आयुष्मान/गोल्डन योजना की सुविधा अनुमन्य कराने हेतु पत्र प्रेषित किया गया ।

यह भी पढ़ें -  संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद के तत्वावधान में परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने आज राज्य कर भवन ऋषिकेश एवं मोनी बाबा आश्रम, प्राचीन सत्यनारायण मंदिर ब्रह्मपुरी टिहरी गढ़वाल में किया वृक्षारोपण।

जल संस्थान मुख्यालय द्वारा पत्र संख्या 7539 दिनांक 29 मार्च 2022 को अपर निदेशक प्रशासन राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड देहरादून को उत्तराखंड जल संस्थान के अंतर्गत संचालित कार्यालयों के अनुसार डीडीओ कोड आवंटित करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है l साथ ही सभी शाखा अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप पर कर्मचारियों की सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है l

यह भी पढ़ें -  महाराज ने मुख्यमंत्री धामी से किया पहाड़ी फिल्म "फूली" को टैक्स फ्री करने का अनुरोध।

इससे जल संस्थान के सेवारत एवं पेंशन कर्मचारी लाभान्वित होंगे कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा द्वारा शासन एवं प्रबंधक पक्ष का आभार व्यक्त किया गया ।

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल रमेश बिंजोला मुख्य संयोजक के नेतृत्व में जल संस्थान मुख्यालय में सचिव प्रशासन से वार्ता की गई जिसमें मुख्य बिंदु कर्मचारियों की पदोन्नति आयुष्मान कार्ड वाहन भत्ता और भविष्य निधि खाते में जमा राशि पर राज्य कर्मचारियों की भांति ब्याज अनुमन्य कराए जाने एवं कर्मचारियों के राशिकरण के संबंध में वार्ता की गई वार्ता सकारात्मक रही l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं और शिकायतें

प्रतिनिधिमंडल में संयोजक श्याम सिंह नेगी शिशुपाल सिंह रावत संदीप मल्होत्रा प्रेम सिंह कुकरेती जगमोहन सिंह बिष्ट प्रवीण गुसाईं लाल सिंह रौतेला रामचंद्र सेमवाल रमेश चंद्र शर्मा धन सिंह नेगी भारत सिंह रावत ओम प्रकाश कनोजिया विशंभर सिंह सतीश र्पाछा आशीष तिवारी धूम सिंह सोलंकी धन सिंह चौहान देवी प्रसाद बद्री चतर सिंह चौहान प्रेम सिंह नेगी ध्रुव सिंह सुभाष सलहोत्रा संजय कुमार जय वीर रणबीर सिंह सेमी मसीह विजेंद्र सकलानी शरद सिंह आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page