भ्रामक खबर फैलाने वाले पत्रकार के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दशौनी ने दी तहरीर।

0
IMG-20231025-WA0043
Spread the love

देहरादून 25 अक्टूबर 2023।
मंगलवार रात्रि को हल्द्वानी से काशीपुर के रास्ते में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का का वाहन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उक्त हादसे में वाहन में सवार सभी लोगों को मामूली चोटें ,वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सीने में दर्द की शिकायत बताई और बाजपुर अस्पताल में इलाज करवाया परंतु रात में ही उन्हें डिस्चार्ज मिल गया ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

पूरे प्रकरण पर सस्ती टीआरपी हासिल करने के लिए राजस्थान के मीडिया संस्थान न्यूज़ फर्स्ट इंडिया में कार्यरत रवि कटारा नाम के पत्रकार द्वारा हरीश रावत के निधन की भ्रामक खबर चलाई गई। रवि कटारा राजस्थान के पत्रकार बताए जा रहे हैं ।

यह भी पढ़ें -  धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह।

उत्तराखंड कांग्रेस को अंदेशा है कि यह खबर हरीश रावत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कुत्सित मानसिकता के साथ बिना पुष्टि के चलाई गई।

यह भी पढ़ें -  पिछड़ा वर्ग आयोग की सख्ती, 7 मामलों में सुनवाई कर विभागों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

इस पूरे प्रकरण पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने देहरादून की धारा चौकी में पत्रकार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और उत्तराखंड पुलिस प्रशासन से पत्रकार पर झूठी खबर फैलाने पर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page