गांधी पार्क में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने 1 घंटे का रखा मौन।

0
IMG-20230524-WA0011
Spread the love

देहरादून 24 मई 2023।
राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा ,इस दौरान उन्होंने 1 घंटे का मौन रखा।

वही पूरे मामले में हरीश रावत ने कहा कि आज मुझे सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूरन धरना करना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिस तरह से सरकार अतिक्रमण तोड़ने का अभियान चला रही है वह पूरी तरह से गलत है ।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।

सरकार ऐसे अतिक्रमण भी तोड़ रही है जोकि कई सालों पुराने हैं और हमारी आस्था से जुड़े हुए हैं आज सरकार उन तथाकथित अतिक्रमण को हटाने के नाम पर उन लोगों को डराने और धमकाने का काम कर आतंक और भय का माहौल बनाया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें -  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा।

हम चाहते हैं कि जो काफी सालों या आजादी से पहले बसे हैं उन के लिए एक पॉलिसी बनायी जाए साथ ही जिन लोगों को हटाया जा रहा है उन लोगों के लिए उचित स्थान भी दिया जाए साथ ही उन्होंने बताया कि स्थिति यह है कि गर्जिया देवी,गूलरभोज मंदिर जो कि ऐतिहासिक मंदिर है उसे भी नोटिस दिया गया है ।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

आज स्थिति यह है कि जो मजारें बहुत पहले की है जिनमें हिंदू आस्था रखता है उन्हें भी तोड़ा जा रहा है सरकार को चाहिए कि इसका सॉल्यूशन निकाला जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page